Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

देवरिया:धान के खेत में मिलाअठारह वर्षीय युवती का शव,हत्या की आशंका

असगर अली
देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर टिकैत गांव के पास एक धान के खेत में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है।मृतका की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के धर्मखोर दुबे गांव निवासी हदीस अंसारी की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया खातून के रूप में हुई है। शव को सबसे पहले  चरवाहों ने देखा, जिन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहले खामपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि शव भटनी थाना क्षेत्र में था, इसलिए भटनी पुलिस को बुलाया गया। भटनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।पुलिस ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।थोड़ी देर बाद सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों थानों के अधिकारियों से बातचीत कर सीमा विवाद का समाधान कराया। जांच की जिम्मेदारी भटनी पुलिस को सौंपी। भटनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार युवती के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान थे। इससे हत्या की आशंका प्रबल हो रही है। पुलिस को भी शक है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। भटनी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या की आशंका पर जांच की जा रही है।लोगों का मानना है कि देर रात किसी ने युवती को अगवा कर उसकी हत्या की और शव को भटनी-खामपार की सीमा पर फेंक दिया, ताकि पुलिस जांच में उलझ जाए।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा- यह संवेदनशील मामला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button