Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा आयोजित कृतज्ञता सम्मान समारोह संपन्न

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने अपने 5 वर्षीय कार्यकाल के समापन पर हरिऔध कला केंद्र के सभागार में आयोजित कृतज्ञता समारोह में कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देवतुल्य मानते हुए कहा कि अभावों में भी उनका सहयोग ही संबल का स्रोत रहा। श्री सिंह ने राजनीति में माफिया कल्चर और उसकी महिमामंडन को पवित्रता से जनसेवा करने वाले नेताओं के हौसले को कमजोर करने वाला बताया। जनता को जनार्दन का स्वरूप मानते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी 5 वर्षों की पूंजी आपका प्यार और दुलार रहा। कार्यकर्ताओं से मेरा रिश्ता रूहानी है और आगे भी रहेगा।’ कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ आद्या प्रसाद सिंह और मुन्नू मौर्य ने किया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर राष्ट्रगान का पाठ किया। समारोह को ब्लॉक अध्यक्ष पल्हना, मेहनगर, गोपालपुर, लालगंज, फूलपुर और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने भी संबोधित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अवधेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद की परंपरा अद्वितीय है और यह भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं, प्रदेश सचिव अनीस अहमद ने संकेत दिया कि प्रवीण कुमार सिंह को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने उनके 5 वर्षीय कार्यकाल के प्रति कांग्रेस की शुभेच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष राम गणेश प्रजापति ने अपने संबोधन में प्रवीण सिंह द्वारा आयोजित कृतज्ञता समारोह के लिए बधाई दी और कहा कि आज तक ऐसा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ। पूर्व प्रदेश सचिव राम अवध यादव, मनोज सिंह, रविकांत त्रिपाठी, अमर बहादुर यादव, हरिओम उपाध्याय, पूर्णमासी प्रजापति, वकार अहमद, ओंकार सिंह आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता रमाकांत त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों में मुख्यतः रमेश राजभर, सुरेंद्र सिंह, मन्तराज यादव, मुन्नू मौर्य, प्रेमा चौहान,किरन कुमारी, अंजलि पाण्डेय, गोविन्द शर्मा (पत्रकार), आशुतोष रजत, रामप्यारे यादव,मो०आमिर, आदया सिंह, कन्हैया राव आदि रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button