पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फंसाने पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) आजमगढ़ की टीम ने चार सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम और तहसीलदार लालगंज को सौपा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक / जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि जनपद जौनपुर के पत्रकार तामीर हसन शीबू पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे कायम करके उत्पीड़न किया जा रहा है।उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद उत्तर उत्तर प्रदेश में अपने गृह जिले मे चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। यह कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। पत्रकारों की आवाज को दबाने की साजिश किया जा रहा है। पत्रकार संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश भर में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु स्थाई नीति बनाई जाए।जिससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित रहे। पुलिस द्वारा पत्रकारों के विरुद्ध की जा रही दमनात्मक कार्रवाइयों पर रोक लगाई जाए। यदि न्यायोचित कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पूरे प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक/जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार,जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिलाप्रभारी कमलेश चौहान,आईटीसेल प्रभारी सादिक उस्मानी, संगठन मंत्री दीपक लाल, कमलेश चौहान, सतीश चौहान, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, श्याम भुवन चौहान, विजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।




