Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

गोविंद लाल शर्मा,आजमगढ़। प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान और सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया  गया है। इसी क्रम मैं वटनगर से वाराणसी तक जाने वाली बाइक यात्रा 5 अक्टूबर को आजमगढ़ पहुची। बाबा विश्वनाथ मैरिज लॉन में रात्रि विश्राम के बाद 6 अक्टूबर को यात्रा आगे गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान प्रातः योगाभ्यास के बाद बेलइसा चौराहे के पास स्वच्छता कार्यक्रम किया गया और सफाई कर्मियों को माला पहनकर सम्मानित किया गया।  बाइक यात्रा आगे छतवारा चौराहा ‌,करणपुर सुम्भी बाजार होते हुए पीजीआई चक्रपाणपुर पहुंची जहां सेवा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं मरीज में फल वितरण किया गया । उसके बाद बाईक यात्रा नरेहथा, सिंहपुर बाजार,  खरिहानी बाजार, तरवा बाजार और मेहनाजपुर होते हुए आगे गाजीपुर के लिए प्रस्थान करें मार्ग में जगह-जगह यात्रा का आमजन और भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ द्वार भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, सुशील सिंह, पवन सिंह, निखिल राय, आनन्द सिंह मृगांक शेखर सिन्हा , सुजीत सिंह, विवेक निषाद, जितेन्द्र राय, अवनीश चतुर्वेदी, जितेद्र सिंह पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button