आजमगढ़: नायब तहसीलदार के मनमानी से अधिवक्ता लामबंद

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नायक तहसीलदार वंदना वर्मा के खिलाफ अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया अधिवक्ताओं का आरोप है कि नायब तहसीलदार द्वारा न्यायिक कार्यों में मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है।साथ ही लंबे समय से चल रहे हैं मामलों का समय से निस्तारण नहीं किया जा रहा है बल्कि खुलेआम सौदेबाजी की जा रही है बल्कि एक तरफा फैसला बिना सुने ही नायब तहसीलदार के मनमानी रवैया से किया जा रहा है जिससे हम अधिवक्ता एवं वादकारिय इस फैसले से असंतुष्ट है अगर नायब तहसीलदार के रवैया में बदलाव नहीं हुआ तो हम अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे जब तक नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब हम अधिवक्ता तहसील में विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे महिला होने के कारण इन्हें हम अधिवक्ता जरूर से ज्यादा सम्मान देने का काम करते हैं उसका यह नाजायज फायदा उठा रही है हम अधिवक्ताओं के साथ सम्मान से पेश नहीं आती है नायक तहसीलदार जिसकी शिकायत हम अधिवक्ता उच्च अधिकारियों से करेंगे उनके स्थानांतरण की मांग भी करेंगे इस मौके पर मिथिलेश सिंह सूर्य प्रकाश यादव जगत नारायण तिवारी योगेंद्र यादव बलराम यादव शीतला प्रसाद चौबे रमेश शर्मा राम विनय यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।




