उत्तर प्रदेशबलियाराजनीति
बलिया : नीतीश कुमार के नीतियों और आदर्शों पर चलकर राजेश सिंह प्रदेश में लहराएंगे पार्टी का परचम

जदयू का बलिया में होगा सम्मेलन
राजेश महाजन
बलिया। जदयू के सेनापति ललन सिंह ने दिल्ली मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एक औपचारिक मुलाकात की। प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने आगामी चुनावो व संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा कर दिशा निर्देश प्राप्त किया। राजेश सिंह ने बताय हम नीतीश के नीतियो और आदर्शो पर चलकर कर प्रदेश को सुशासन एंव समृद्ध प्रदेश बनाएंगें। जदयू का जल्द ही एक बडा सम्मेलन बलिया में कराया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि नीतीश कुमार होगें। शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में पार्टी के निर्देशानुसार परचम लहराने का काम करेंगे। जैसे बिहार की जनता भरोसा करके बिहार में गद्दी पर बैठने का काम किया है वैसे उत्तर प्रदेश में भी बैठने का काम करेगी।




