Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

PM मोदी के फटकार के बाद  एक्शन में पुलिस,गैंगरेप के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

जानिए वाराणसी गैंगरेप में अब तक क्या हुआ
सरफराज अहमद
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की फटकार के बाद तीन और गिरफ्तारी पुलिस ने की है। वाराणसी में पुलिस ने हाल में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने मामले के 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले में विस्तृत जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री के निर्देश के कुछ देर बाद ही अधिकारियों ने तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की।

इस बीच, छावनी क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विदुष सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कुल 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी 11 नामजद और एक अन्य संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 11 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अज्ञात में दर्ज 11 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में हुई है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच कई जगहों पर 23 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने छह अप्रैल को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले बताया था कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(एक) (सामूहिक दुष्कर्म), 74 (महिला की शील भंग की कोशिश में हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 123 (आपराधिक इरादे से जहर देना), 126(2) (गलत इरादे से रोकना), 127(2) (बंधक बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button