Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान की हादसे में मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ । जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी 26 वर्षीय मिलिट्री जवान मुरलीधर यादव का रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और वह छुट्टी पर घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार रात आजमगढ़ से गांव जाते समय उनकी बुलेट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली! शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 8 बजे सैनिक वाहन से पूरे सैन्य सम्मान के साथ पांती गांव पहुंचेगा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद आजमगढ़ के राजघाट पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। उनके पिता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रवण (सरवन) यादव ने पुष्टि की है। मुरलीधर दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटे थे! गांव-क्षेत्र में शोक की लहर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की ताकत दें।शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में प्रमुख समाजसेवी और राहुल इंडस्ट्रीज के मालिक रामचंद्र यादव, जिला कांग्रेस महासचिव मन्तराज यादव, पत्रकार गोविन्द शर्मा आदि रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button