Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़: झाड़-फूक करने वाला बाबा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। फूलपुर थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द था जो दवा-इलाज कराने ठीक नहीं हो रहा था । तब मैंने अपनी पुत्री को झाड़-फूक कराने के लिए मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ओझा के पास उसके घर लेकर गई थी। पुत्री को दो दिन दिखाकर अपने साथ अपने घर चली आई।   12 जून को पुनः समय करीब रात्रि 08.00 बजे अपने पुत्री को लेकर ओझा के घर गई तो ओझा ने कहा कि अपनी लड़की को यही छोड़ दीजिए। मैं अपनी लड़की को ओझा के पास छोड़कर चली आई। पुनः अपनी लड़की को रात्रि 12 बजे अपनी लड़की को लेकर घर चली आई।13 जून को मेरी पुत्री के पेट में दर्द होने लगा तो उसे ओझा के पास पुनः ले जाने के लिए कही तो मेरी पुत्री रोकर कही कि मैं उसके घर नही जाऊँगी। ओझा ने कल रात्रि मेरे साथ रेप किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-297/25 धारा धारा 65 (1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट बनाम मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ (ओझा) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोहन राम पुत्र स्व0 हरखू ग्राम तिवरिया खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ (ओझा) को टेउंगा मोड़ पावर हाउस तिराहा के पास से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button