Slide 1
Slide 1
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

बंगालः मुस्लिम बच्ची की रेप के बाद हत्या पर बंगाल में बवाल

भीड़ ने एक संदिग्ध आरोपी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया, पूर्व सीएम ने समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकाला, सीएम ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश, क्षेत्र में तनाव पुलिस बल तैनात

कानपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। साउथ 24 परगना क्षेत्र के बरईपुर में रविवार की रात को एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक तालाब में मिली। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पीट-पीट कर मार डाला। अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शव रखकर जाम लगाया। पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवार से मिलने की योजना बनाई तो उनको घर में ही कैद कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने भारी समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकाला। उधर, सीएम शुवेंद्रु अधिकारी ने पीड़ित के पिता से बात कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

राज्य में एक महीने भी अधिक का समय भाजपा की सरकार बने हो गया है। राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की हार के बाद ही वहां खेला शुरू हो गया। बरईपुर में चार जुलाई को 12 साल की बेटी शाम को दुकान में सामान लेने गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी जानकारी दी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को सुबह उसकी घर के पास तालाब में लाश मिली। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बच्ची की रेप के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। इसके बाद हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी पीट कर हत्या कर दी। लोगों का आरोप है कि घटना में तीन आरोपी शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी शांतनू मंडल को हिरासत में ले लिया है। बच्ची मुस्लिम परिवार से है। लोगों का आरोप है कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही यहां मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी बरईपुर जाना चाहती थीं। इसकी भनक लगते ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस तैनात कर दी गई। उनको घर से बाहर नहीं निकलने दिया। बाद में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कैंडल मार्च किया। क्षेत्र में भारी तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल तैनात कर दिया गया है।

उधर सीएम ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता से बात कर उनके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, विपक्ष का आरोप है कि पीड़िता के रेप और हत्या के आरोपी भाजपा समर्थक हैं।

 

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button