Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:अज्ञात हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही गांव में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार पर बुधवार की रात करीब 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला किया। आशीष उस समय अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सो रहा था। हमलावर ने आशीष के सिर पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में आशीष को लालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, आशीष की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। इस घटना ने आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। आशीष हाल ही में दो दिन पहले मुंबई से अपने गांव लौटा था, क्योंकि उसकी शादी 8 जून को होने वाली थी। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में है। आशीष के पिता अशोक कुमार (पुत्र राम बुझारत राम) ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं था, और इस हमले का कारण समझ से परे है। परिवार ने इस घटना के बाद देवगांव कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button