Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

गौकशी पर रोक लगाने के लिए गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए गौकशी पर रोक लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ आजमगढ़ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह मांग संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर की गई। संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया कि बकरीद से कम-से-कम एक सप्ताह पहले ही गाय एवं भैंस की अवैध खरीद-बिक्री और संभावित कुर्बानी पर रोक लगाई जाए।मनीष तिवारी ने कहा कि आजमगढ़ मंडल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गौ रक्षा को लेकर भारी लापरवाही देखी जा रही है। कुर्बानी के नाम पर गायों की कटान की आशंका को देखते हुए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि बकरीद के दौरान कहीं भी गाय की कुर्बानी की जाती है, तो संगठन इसका विरोध करेगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें पल्हनी ब्लॉक महामंत्री हर्ष पांडे, मंडल प्रभारी आशीष पांडे, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णानंद ओझा, तथा सठियांव ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश चौहान आदि शामिल रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी कृत्य की अनुमति न दी जाए। संगठन ने अंत में यह भी स्पष्ट किया कि गौ रक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता पूरी तरह से सक्रिय और सशक्त है, और आजमगढ़ मंडल में उनका संगठन हर स्तर पर सतर्कता से काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button