क्राइमबलियाब्रेकिंग न्यूज़

बलिया: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाचा भतीजा की मौत, दो गंभीर

रात सोते समय हमलावरों ने घर पर जाकर  लाठी-डंडे व धारदार हथियार से किया हमला

– सिकंदरपुर के खरीद गांव का है मामला, जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा था दोनों पक्ष में विवाद

– घटना स्थल पर कई थानों की फोर्स की गई तैनात, मुकदमा किया जा रहा है दर्ज
तिलक कुमार
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ कर खाना खाकर बैठे लोगों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से  हमला बोल दिया। जिसमें चाचा-भतीजा की मौत हो गई। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उधर हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत कई थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। आनन- फानन में सभी को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चाचा भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खरीद गांव में रामजीत यादव व मोतीचंद यादव के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चला आ रहा है।

यूपी के बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें चाचा भतीजा की मौत, दो लोग गंभीर घायल हैं। घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते  पुलिस अधीक्षक- ओमवीर सिंह

बुधवार की रात करीब आठ बजे रामजीत यादव पक्ष के  सदस्यों  ने दूसरे पक्ष के भवानी मंदिर खरीद गांव स्थित घर पर चढ़कर मोती चंद यादव (60) पुत्र इंद्रदेव, पंकज यादव (24) पुत्र अक्षय कुमार, अनिल यादव (42) पुत्र कोमल यादव तथा गीता देवी (55) पत्नी अक्षय कुमार पर लाठी डंडा व हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुँचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी सभी को रेफर कर दिया गया। जिसमें  पंकज यादव की रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। जबकि अनिल यादव की इलाज के दौरान मऊ अस्पताल में मौत हो गए। वही गीता देवी व मोती चंद का इलाज मऊ में चल रहा है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दो पक्षों में वर्षों  से जमीन विवाद चल रहा है। दिवाली जमीन पर कोर्ट द्वारा स्टे भी था। इसको लेकर कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था।चार्जशीट भी लगाई गई थी। बुधवार की रात मोती चंद के परिवार के सदस्य खाना खाकर बैठे हुए थे, तभी रामजीत यादव पक्ष के लोगों ने हमला बोलकर चार लोगों को घायल कर दिया। जिसमें पंकज यादव एवं अनिल यादव की मौत हो गई। जबकि मोतीचंद एवं गीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button