
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करने वाले सात पुलिसकर्मियों को बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 07 जनवरी को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित किया गया।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने विवेचना निस्तारण, प्रशासनिक दक्षता एवं तकनीकी अपराधों में त्वरित कार्यवाही जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना की। इन पुलिसकर्मियों ने अपने कार्य से न केवल विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाई है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक अशोक तिवारी (थाना जीयनपुर), उपनिरीक्षक अक्षय सिंह (थाना मेंहनगर), उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी (थाना सिधारी), उपनिरीक्षक कमालुद्दीन (थाना फूलपुर) तथा उपनिरीक्षक संजय यादव (थाना देवगांव) शामिल हैं, जिन्होंने 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के मध्य विवेचना निस्तारण से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया।




