
असगर अली
देवरिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान *“आप्रेशन प्रहार”* के तहत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर के द्वारा गठित टीम के द्वारा आज बुधवार 31 दिसम्बर को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाता बाजार के पास से एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP20AM0020 जिसके आगे-पीछे लगे दो फर्जी नम्बर प्लेट संख्या BR26L4544 से बिहार ले जायी जा रही 80 पेटी अवैध देशी शराब बँटी बबली के साथ एक अभियुक्त रवि पुत्र रामनरेश प्रसाद निवासी रूकड्डीपुर थाना दरौन्दा जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-242/2025 धारा 61(2), 341(2), 318(4) BNS व 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह का0 रामनिवास सिंह,का0 अजय सिंह, का0 राजेन्द्र राव एवं का0 पुनीत यादव थाना श्री रामपुर शामिल रहें।




