Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया: मित्र द्वारा छ: वर्षीय बेटी से दुष्कर्म से आहत पीड़िता के पिता ने फंदा लगा दी जान

Report by Asgar Ali

देवरिया। जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र में मित्र द्वारा बेटी की इज्जत लूटने से परेशान एक पिता ने शुक्रवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद सनसनी फैल गई है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ उसका साथी भी काम करता था। छह वर्षीय बेटी कमरे में सोई थी।उसका साथी 21 अक्टूबर की रात छह वर्षीय बेटी कमरे में सोई थी तभी बच्ची की पिता के मित्र ने दुष्कर्म कर दिया।दुष्कर्म की जानकारी होने के बाद पिता ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार दिया और घायल कर दिया।जिसके बाद आरोपी मेडिकल कालेज में भर्ती है। उधर बालिका का पिता बेटी के साथ मित्र द्वारा दुष्कर्म करने की घटना से वह अवसाद में आ गया था।सूत्रों के अनुसार आरोपी मित्र के साथ बच्ची के पिता का अंतरंग संबंध था। बेटी की इज्जत गंवाने के बाद से वह बहुत परेशान रह रहा था।इसी बीच शुक्रवार की सुबह चाय पीने के बाद पिता ने बेटी को कमरे से बाहर निकाल दिया और पीड़िता के पिता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने फंदा लगाकर जान दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button