
अभिषेक
गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन के द्वारा 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिंह लाइफ केयर ब्लड बैंक ज़मानिया मोड़ गाजीपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने अपना 50वां डोनेशन कर रक्तदान का अर्धशतक (हॉफ सेंचुरी) पूरा किया किया। इससे पहले शीर्ष शीर्ष दीप ने 25 बार ब्लड और 24 बार एस.डी.पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) डोनेट किया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 26वें ब्लड डोनेट के रूप में 50वां डोनेशन पूरा कर रक्तदान का अर्धशतक लगाया। शीर्ष दीप जनपद के दूसरे 50 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता है। इससे पहले प्रख्यात समाजसेवी ब्रज भूषण दूबे ने 51 बार रक्तदान किया है। शीर्ष दीप के इस 50वें अर्धशतकीय रक्तदान के अवसर पर जिले के कई समाजसेवी उनके मार्गदर्शक उनके हौसला अफजाई और उत्साहवर्धन के लिए साहित्यकार व रचनाकार माधव कृष्ण, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव,संतोष जायसवाल,विशाल चौरसिया व मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे।




