Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : प्रधानमंत्री किसान की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, 20 जून को सरकार देगी 2000 रुपये

गाजीपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। मोदी सरकार ने किस्त ट्रांसफर करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को ट्रांसफर किया जाएगा। अब तक मोदी सरकार ने 22 किस्त जारी कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम, गुवाहाटी से पीएम किसान की 22वीं किस्त में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी। इस किस्त में 9.32 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सहायता दी गई। इनमें से 2.15 करोड़ महिला किसान हैं। पीएम-किसान की बात करें तो 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। यह मोदी सरकार की योजना है। इसका उद्देश्य देश भर के खेती योग्य भूमि वाले भूमिधारक किसान परिवारों को सुनिश्चित आय सहायता देना है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। जिसे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से आधार-लिंक्ड बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है। इस योजना का लाभ किसानों को पीएम-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की फीडिंग, बैंक खातों को आधार से जोड़ने और ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करने के बाद दिया जाता है।योजना का मकसद कृषि संबंधित सामग्री जैसे बीज,खाद आदि के लिए पैसे देना है। इसके जरिए लघु और हाशिये के किसानों की आय में वृद्धि करना है। जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार हो सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button