Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : नगर पंचायत सादात में मनोनीत तीन सभासदों ने ली शपथ

डॉ एके राय/गाजीपुर। प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायत सादात में मनोनीत तीन सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में सम्पन्न कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार ने मनोनीत सभासद सुभाष लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुशवाहा शेट्टी और शनि राजभर को शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी ने सभी मनोनीत सभासदों से अपने कर्तव्यों और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया और उनसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नगरवासी तक पहुंचाने में सहयोग की अपेक्षा भी की।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मदेव यादव ने मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनसे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील किया। वहीं मनोनीत सभासदों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानंद सिंह मुन्ना सहित शुभचिंतकों ने मनोनीत सभासदों को उनके मनोनयन पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में अधिशासी अधिकारी (ईओ) सोनल जैन, सभासद राजू मद्धेशिया, मु. आजाद, शशिकांत, वरिष्ठ लिपिक जित्तन, अनिल कुमार, छोटू कुशवाहा, सद्दाम और अमन कुमार सहित अनेकों कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button