Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर। मरदह क्षेत्र के रायपुर-बाघपुर गांव स्थित मिनी सचिवालय के परिसर छात्र- सेवक मेधावी सम्मान समारोह में पिछले दिनों आयोजित विज्ञान व गणित विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सैकड़ों छात्र- छात्राओं में से 65 मेधावी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक सम्मानित करके हौसला अफजाई किया।कक्षा 5 से 12 वीं तक सम्पूर्ण प्रतियोगिता का टापर बना मेधावी कक्षा 10 के अमन यादव को प्रथम स्थान पाने पर टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।कक्षा पांच के सतीश चन्द्र यादव प्रथम, कक्षा 8 के अमन राम प्रथम,कक्षा 10 के हिमांशू यादव,कक्षा 12 के संजीव सिंह प्रथम को साईकिल देकर व मेज कुर्सी, मिल्टन बाटल, स्कूल बैंग, स्टडी टेबल,दीवाल घड़ी,मेडल, प्रशस्ति-पत्र देकर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती ऐसे आयोजनों से गांव में छुपी हुई प्रतिभाओं का प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलती है। लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराएं जा रहे हैं जो सम्मान देकर क्षेत्र की जनता ने हमें विधायक बनाया है उसका हम ऋणी है। इस मौके प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू,शशीप्रकाश सिंह ,प्रीतम,शमशेर, जनार्दन,सीताराम,प्रदीप सिंह,आदि मौजूद रहे।आयोजन विवेक स्वाधीन ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button