Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : विद्यार्थियों के विकास के लिए हमारी संस्था निरंतर प्रयत्नशील है – अमरनाथ तिवारी

साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया

मिर्जापुर। साहित्य चेतना समाज की जनपद इकाई के तत्वावधान में नगर के भरूहना स्थित माँ विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में नगर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।    प्रतियोगिताएं चार वर्गों में आयोजित हुईं। अलग अलग वर्गों में कक्षा 4 से 12 तक के बच्चों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग हेतु ‘भोजन’,मध्यम वर्ग हेतु ‘नारी सशक्तिकरण’, ज्येष्ठ वर्ग हेतु ‘विद्यार्थी जीवन’एवं वरिष्ठ वर्ग हेतु ‘भारतीय संविधान’ शीर्षक निर्धारित किया गया था। इस शीर्षक के अन्तर्गत दिए गए चार विषयों में से एक का चयन कर प्रतिभागियों ने अपने विचार लिखे।
चित्रकला प्रतियोगिता हेतु कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’, मध्यम वर्ग के लिए ‘नशामुक्त भारत’, ज्येष्ठ वर्ग के लिए ‘डिजिटल भारत’ एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘नारी सशक्तिकरण- समानता की ओर’ विषय दिया गया था। गाजीपुर से आए संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने कहा कि बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के संस्था विगत चार दशकों से गाजीपुर एवं अन्य पड़ोसी जनपदों में विद्यार्थियों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मुखरित व उजागर करने का संस्था विनम्र प्रयास कर रही है।संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने पूरी शुचिता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रतियोगिता सम्पन्न कराने हेतु मीरजापुर इकाई को बधाई दिया।विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्रबंधक डा. नीरज त्रिपाठी ने इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मंच देने के संस्था के प्रयास की प्रशंसा की। प्रतियोगिता प्रभारी सृष्टिराज ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का परिणाम नवम्बर माह में घोषित कर चयनित प्रतिभागियों को दिसम्बर में संस्था के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (चेतना महोत्सव) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं को सकुशल सम्पन्न कराने में आनंद अमित, नंदिनी वर्मा, अरुणेश कुमार, केदारनाथ सविता, आनंद केशरी, अन्नू, मयंक, कुलभूषण पाठक और विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button