मिर्जापुर

राज्य महिला आयोग सदस्य ने जिला जेल के महिला बैरक किया निरीक्षण

आत्मा त्रिपाठी

मिर्जापुर 27 नवंबर। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की मा0 सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात द्वारा जिला कारागार, मीरजापुर की महिला बैरक में निरूद्ध महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों की कुशलता जानने हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कारागार के मुख्य गेट पर मा0 सदस्य को पी0ए0सी0 के सशस्त्र गार्ड द्वारा सलामी दी गयी और डा0 राजेन्द्र प्रताप चैधरी, जेल अधीक्षक द्वारा उनका स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्य के साथ जिला प्रोवेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट, उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान महिला बैरक गेट पर स्मिता भाटिया, उप जेलर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मा सदस्य का स्वागत किया गया। निरीक्षण के समय मा सदस्य द्वारा जेलर राजेश कुमार वर्मा से महिलाओ एवं उनके बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 27 महिला बन्दी निरूद्ध है, जिसमें महिला बन्दी नगीना देवी का एक 06 माह का पुत्र एवं दुलारी देवी की एक पुत्री 03 वर्ष 06 माह की है। मा0 सदस्य द्वारा महिला बन्दियों के बच्चों को चाकलेट का पैकेट एवं वस्त्र प्रदान किया गया। उक्त महिलाओं के बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा गया, जिस पर महिला बन्दियों ने बताया कि उनके बच्चों को फल व दूध प्रतिदिन मिलते है, इसके अतिरिक्त बच्ची थोडा बहुत खाना भी खाती है। मा0 सदस्य द्वारा महिला बैरक के अन्दर महिला बन्दियों के पठन-पाठन के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त किये जाने पर जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि महिला बन्दियों को शिक्षित किये जाने हेतु एक शिक्षाध्यापक श्री संतोष कुमार पाण्डेय नियुक्त है, जिनके द्वारा बन्दियों को शिक्षित किये जाने के साथ-साथ पी0टी0 एवं योग भी कराया जाता है। महिला बैरक के अन्दर झूले, क्रेच, वाटर पियूरीफायर, गीजर तथा साफ-सफाई की व्यवस्था देखकर मा0 सदस्य द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
इस अवसर पर स्मिता भाटिया, उप जेलर, ज्ञानेन्द्र स्वरूप दूबे, उप जेलर, विजय शंकर दूबे, उप जेलर, सुनीता देवी, महिला हेड जेल वार्डर एवं अनीता देवी, महिला जेल वार्डर आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

admin

Himanshu Rai

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button