Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर: जिलाधिकारी ने अहरौरा डैम का फाटक कराया बंद,बाढ़ प्रभावित गांव का लिया जायजा

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर) जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार का अहरौरा  डैम का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित गावों का जायजा लिया। डैम में लगभग बीस प्रतिशत जलस्तर कम होने पर सभी फाटक बन्द करने का सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया। आपने कहा कि डैम में अभी बीच प्रतिशत पानी कम है और बारिश भी बन्द होने से पानी का आवक भी कम हुआ है ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को राहत देने के लिए डैम के फाटक का बन्द होना आवश्यक है। उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान आपने बताया कि वर्षा होने के कारण अहरौरा के जल स्तर में वृद्धि होने से डैम के फाटक खोलना पड़ा था जिससे आगे जाकर कई गांवों का आवागमन बन्द हुआ और कई गांव प्रभावित हुए। मेरे द्वारा निरीक्षण करने पर अब स्थिति सामान्य है। आपने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि जब तक पानी ओवर फ्लो न हो तब तक डैम के फाटक न खोला जाय और डैम के पानी का लेवल बनाये रखा जाय।वरिष्ठ पत्रकार आत्मा प्रसाद त्रिपाठी द्वारा पूछे गये एक सवाल कि बाढ़ से हुई फसल की क्षति की भरपाई तथा बेघर हुए लोगों के लिए क्या योजना है के उत्तर में आपने कहा कि राजस्व की टीम लगाई जायेगी जांचों के बाद नुकसान की भरपाई की जायेगी। बेघर हुए गरीबों के लिए बाढ़ में गिरे मकान का सर्वे कराकर मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत आच्छादित कराया जायेगा जिससे घरों को पक्का कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आनै वाले समय में राहत के लिए यथासंभव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, अधिशासी अभियन्ता हरिशंकर प्रसाद,एसडीओ ऋतुराज पाण्डेय, जेई ओमप्रकाश राय उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button