UP News भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से लेकर अबतक कई भीषण सड़क हादसे हुए। इस हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।सबसे भीषण हादसा अमरोहा जिले में हुआ,जहां मंदिर परिसर में घुसे बेकाबू डंफर ने रामायण पाठ कर रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक श्रद्धालु जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ मार्ग स्थित चक छावी गांव का है।हनुमान मंदिर परिसर में रामायण पाठ चल रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार बजरफुट से भरा बेकाबू डंफर मंदिर परिसर में जा घुसा। डंफर की चपेट में आने से परम सिंह,महिपाल और 5 वर्षीय आर्यन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। चंदौली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।जहां दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ये दर्दनाक सड़क हादसा सुदूर जंगल इलाके में देर रात हुआ।।तेज रफ्तार पिकअप मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर में जाकर भिड़ी।ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।ट्रैक्टर व बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पांचों घायल को सोनभद्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दोनों मृतक नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव के हैं निवासी।घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। सोनभद्र जिले में बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर नवनिर्मित सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गए।गड्ढे में गिरने से दोनो बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची डायल 112 घंटों एंबुलेंस का इंतजार करती रही। इस दौरान घायल तड़पते रहे,जिससे एक घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया।चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा व नवटोलिया की घटना है। रायबरेली जिले में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस हादसे में दो महिला और एक किशोरी की मौत हो गई।हादसे में 5 व्यक्ति घायल हो गए।कार सवार दिल्ली से जौनपुर घर जा रहे थे।सभी घायलों को प्रतापगढ़ के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।रायबरेली जिले के सलवन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास हादसा हुआ।प्रतापगढ़ और रायबरेली का बॉर्डर क्षेत्र बताया जा रहा है। सोनभद्र जिले में तेज रफ्तार पिकअप बाइक में टक्कर मारते हुए ट्रैकर में जा घुसी।बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा मधुपुर-नौगढ मार्ग पर हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को अस्पताल भेजा।दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।सांसद छोटेलाल खरवार भी मौके पर पहुंचे।




