उत्तर प्रदेश
लखनऊ : विधानसभा पर भ्रामक,आपत्तिजनक पोस्ट करने पर अब होगी एफआईआर दर्ज

लखनऊ । विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने आज सूचना विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर सोशल मीडिया की लगाम कसने के संकेत दिए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर विधानसभा और विधानसभा सचिवालय के बारे में अनर्गल, सत्य एवं निराधार सामग्री पोस्ट की जा रही है। विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है और वहां के लोगों पर निराधार या असत्य टिप्पणी अनुचित और अविधिक है। जो भी ये कर रहा है, उसके खिलाफ सुसंगत नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कुछ बयान सोशल मीडिया पर छाए रहे। उनके बयानों की तमाम लोगों ने अपने-अपने हिसाब से व्याख्या की थी। किसी ने तारीफ की तो किसी ने तंज कसे। तारीफ तो अच्छी लगी लेकिन तंज बुरे लगे.. उसके बाद ही ये चिट्ठी जारी हुई।





