Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 26वा स्थापना दिवस मना 

आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का 26वा स्थापना दिवस आजमगढ़ के कलेक्ट्री कचहरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर धूमधाम से संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा एवं संचालन लालगंज लोकसभा प्रभारी उमेश सोनकर ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपना विचार प्रकट करते हुए बताया कि गरीबों वंचितों शोषितो के हक़ अधिकारों के लिए  पार्टी की स्थापना देश के दूसरे अंबेडकर भारत सरकार के गौरवशाली मंत्री गरीबों के मसीहा स्वर्गीय रामविलास पासवान 28 नवंबर सन 2000 में स्थापना किया था । जिसके माध्यम से समाज में फैली कुर्तियां के साथ अन्याय और अत्याचारों के विरुद्ध आवाज को बुलंद किया जाता रहा है। आज उसी कारवां को आगे बढ़ने का काम भारत सरकार के पूर्व मंत्री पार्टी के संरक्षक माननीय पशुपति कुमार पारस जी कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी और सामाजिक ताना बाना को मजबूत करने के लिए युवा तर्क पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान पूर्व सांसद एवं यशराज पासवान पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंप कर एक नई ऊर्जा और ताकत देने का काम किया है । अभी अब युवा नेताओं के नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में आज पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और आज इस बात की शपथ लिया जा रहा है पार्टी की नीतियां नैतिकताएं को आम जनमानस के बीच में स्पष्ट एवं उज्जवल भविष्य की तरफ आकर्षित करेंगे पार्टी में हम लोगों के बीच में युवा नेता का निरंतर सहयोग पार्टी के लोगों को मिलता रहेगा है हम लोग यह आशा उम्मीद करते हैं कि  युवा वर्ग  के हृदय सम्राट के साथ पार्टी के नीतियों को बढ़ाने के साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का काम युवा नेता करेंगे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी दमखम के साथ खड़ा करेंगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुखलेश प्रधान, महेंद्र सोनकर,प्रवीण कुमार गौतम, सिकंदर गौतम, लाल बिहारी गौतम, रामसरन राम, सिकंदर गौतम, नारायण, सुमितविश्वकर्मा, बालचंद जैसवारा, सुनीता विश्वकर्मा, नुरसबा मनिहार, पूनम श्रीवास्तव, सरिता गौतम, सरिता गौतम, गीता चौहान, जगमता, सुषमा राजभर, आशा राजभर, शिव कुमारी, संगीता गौतम, सरिता देवी, उषा देवी, कंचन देवी, सुमित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button