Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : नंदगंज डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया खुलासा

मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में वांछित सोनू उर्फ परवेज पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, दोनों पैरों में लगी गोली; हत्या में प्रयुक्त चापड़, तमंचा और मृतका का मोबाइल बरामद

गाजीपुर ( विवेकानंद राय )। नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरवां में मां-बेटी की निर्मम हत्या के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 23 नवंबर की रात धारदार हथियार से मां और बेटी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज को नंदगंज पुलिस ने 28 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी की लोकेशन की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के बगल से ग्राम दवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्वर्गीय महमूद, निवासी ग्राम श्रीगंज, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, मृतका का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार एवं मो. उमर शामिल रहे।

डबल मर्डर कांड में बड़ी कार्रवाई से इलाके में चर्चा

धरवां गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अब पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button