Slide 1
Slide 1
क्राइमसोनभद्र

सोनभद्र: वृद्ध पिता पर पत्नी के साथ मिलकर पुत्र ने किया हमला,मौत

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव की घटना, जमीन के बटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वृद्ध पिता पर कुदाल से हमला कर घायल कर दिया। घायल लालधारी प्रजापति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दंपति मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बकवार गांव निवासी लालधारी प्रजापति उम्र करीब 60 वर्ष का उसके छोटे बेटे अमरनाथ प्रजापति से खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अमरनाथ अपनी पत्नी अर्चना के साथ अपने हिस्से के खेत में आलू की बोआई कर रहा था। उसी दौरान लालधारी मौके पर जा पहुंचे और उस जमीन को अपने हिस्से की बताते हुए कार्य को रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते अमरनाथ प्रजापति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता लालधारी प्रजापति पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वे लहू-लुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचा घायल का बड़ा बेटा बैजू प्रजापति ने अपने पिता को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में लेजाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घायल लालधारी प्रजापति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। उधर चर्चाओं पर गौर करें तो घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button