Slide 1
Slide 1
क्राइमलखनऊ

लखनऊ: मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान,शराब का आदी होने से होता था पत्नी से झगड़ा

संवाददाता
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा में शुक्रवार रात मजदूर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह युवक को जगाने पहुंचे परिजनों ने फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेहटा निवासी रामबख्श के मुताबिक सूरज रावत (25) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। सूरज शराब का आदी था। नशे के कारण पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था जिसके चलते चार दिन पहले पत्नी ममता नाराज होकर दोनों बेटियों साक्षी और मीनाक्षी के साथ मायके चली गयी थी।शुक्रवार की रात सूरज शराब के नशे में धुत्त घर मे पहुंच कर सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक सूरज सो कर नही उठा तो परिजन उसको जगाने पहुंचे तो देखा कि सूरज फांसी के फंदे से लटक रहा है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार राठौर के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button