Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के कोरन्टाडीह चौकी अंतर्गत उजियार गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर निवासी राजू राय (28) पुत्र प्रमोद राय अपने साथी पिंटू राम (25) पुत्र हरिराम के साथ बाइक पर सवार हो कर बिहार राज्य के बक्सर से अपने घर आ रहा था। अभी उजिआर के पास पहुंचा ही था। इसी बीच सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को लोगों के सहयोग से बक्सर स्थित देवराज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। जबकि पिंटू राम का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button