Slide 1
Slide 1
क्राइममऊ

मऊ : जमीन कब्जे के विवाद में‌ मारपीट 

स्वतंत्र भारत के पत्रकार वायु नन्दन मिश्रा सहित परिवार के कई सदस्य घायल

संवाददाता/मऊ।जनपद के कोतवाली घोसी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा खास पश्चिमी वार्ड संख्या 01 में रविवार को जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। लगभग 50 लोगों के संगठित समूह ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा खास पश्चिमी वार्ड संख्या 01 निवासी वायुनन्दन मिश्र पुत्र स्व. राजेन्द्र मिश्र ने आरोप लगाया है कि 22 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2:45 बजे जब वह अपने घर पहुंचे, तो देखा कि उनकी जमीन पर रामआशीष पुत्र रामपरीखा अपने परिवारजनों व सहयोगियों के साथ अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।प्रार्थी ने बताया जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लगभग 50 लोगों का समूह उन्हें दौड़ाकर मारने लगा। जान बचाने के लिए वह अपने घर में घुस गए, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए।घर में घुसकर मारपीट और पथराव आरोप है कि कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर चलाए और लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में प्रार्थी, उनके पुत्र और उनकी मां को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के दौरान इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।पीड़ित ने बताया कि घटना का आंशिक वीडियो उनके पास मौजूद है। साथ ही उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना भी दी थी।एफआईआर दर्ज कराने की मांग पीड़ित वायुनन्दन मिश्र ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा उनके परिवार का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए। इलाके में तनाव का माहौल घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button