
गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। रात के समय सुनसान इलाकों और बंद दुकानों को निशाना बनाकर चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार पासीपुर रसूलपुर तिराहे पर एनएच-233 के किनारे स्थित एक डीजे की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, दुकान मनोज राजभर पुत्र जुगनू राजभर निवासी पासीपुर रसूलपुर द्वारा दीपक सिंह के मकान में खोली गई थी। मनोज राजभर रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा 50 ट्यूटर, तीन मशीन एम्प्लीफायर, आठ बॉक्स समेत डीजे से जुड़ा करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।




