Slide 1
Slide 1
क्राइम

Ghazipur News : गैंगस्टर एक्ट के गैंगलीडर का सरकारी जमीन पर बना अवैध मकान ध्वस्त

पुलिस-राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवा


गाजीपुर । थाना बहरियाबाद क्षेत्र के ग्राम पलिवार में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर निर्मित बताए गए गैंगलीडर चन्द्रशेखर राम के पक्के मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी जखनिया के आदेश के अनुपालन में 23 सितंबर 2026 को की गई।vपुलिस के अनुसार, थाना बहरियाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 160/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद गैंगलीडर चन्द्रशेखर राम द्वारा ग्राम पलिवार में ग्राम सभा की जमीन पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम ने भूमि की पैमाइश की, जिसमें निर्माण को सरकारी भूमि पर पाया गया।
उपजिलाधिकारी जखनिया के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से उक्त मकान को नियमानुसार ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि गैंग संख्या 151/2026 के तहत गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत होने के बाद प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह व सुधाकर पाण्डेय सहित लेखपालों की राजस्व टीम तथा थानाध्यक्ष बहरियाबाद बासदेव प्रसाद, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार बिन्द और थाना सादात के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


जिला संवाददाता, विवेकानंद राय
गाजीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button