देवरिया:रात भर अज्ञात शव को सड़क पर कुचलते रहे सैकड़ों वाहन,नहीं दिखीं किसी की संवेदना

असगर अली
देवरिया। जनपद के देवरिया-कसया मार्ग पर खनूवा नाले के पास बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात के शाव कों आने जाने वाले वाहनों ने पूरी रात कुचलती रहीं लेकिन किसी ने किसी भी तरह की संवेदना नहीं दिखाई।न ही जानने की कोशिश की कि आखिर यह शव सड़क पर कैसे पड़ा है यही नहीं किसी ने घटना का सूचना पुलिस को भी नहीं दिया।यह घटना पूरी मानव समाज को झकझोर दिया है।शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव के अवशेष बिखरे देखे, तब सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला था। शव का कोई भी हिस्सा सही सलामत नहीं था। लगातार गुजरते वाहनों के पहियों ने शव को टुकड़ों में बांट दिया था। सड़क पर करीब 200 मीटर तक शव के टुकड़े बिखरे हुए थे।सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मार्ग पर यातायात रोक दिया और शव के अवशेषों को इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी बेलचा, झाडू और पॉलिथीन की मदद से सावधानीपूर्वक शव के टुकड़ों को एकत्र किया। पूरी रात सड़क से ट्रक, बस, कार और बाइक सहित सैकड़ों वाहन गुजरते रहे। किसी भी वाहन चालक ने रुककर व्यक्ति की स्थिति जानने या पुलिस को सूचित करने का प्रयास नहीं किया। सुबह सबसे पहले मौके पर पहुंचे रामबचन यादव ने बताया कि उन्होंने पहले मांस के टुकड़े जानवर के समझे, लेकिन पास जाने पर पता चला कि वे इंसान के शव के अवशेष थे। यह घटना दुर्घटना है या और कुछ इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। यह मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है।




