Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी, दहशत

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के कोरन्टाडीह पुलिस चौकी के पास एक गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार हर दिन कि तरह अपनी दुकान पर पहुंचा तो गुमटी के छोटे दरवाजे और उसका ताला टुटा देख आवाक रह गया। दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिले के भांवरकोल ब्लाक के खरडीहा निवासी विष्णुदेव चौरसिया काफी समय से कोरन्टाडीह चौकी अंतर्गत मंगला भवानी के पास एक गुमटी में दुकान किये हुए है। दिनभर दुकानदारी के बाद अपने घर चले जाते हैं। गुरुवार की रात भी हर दिन कि तरह अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब घर से दुकान पर पहुंचे तो गुमटी का छोटा दरवाजा और उसका ताला टुटा देखकर भौचक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना 112 पर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई। दुकानदार की माने तो गुमटी से करीब 20 हजार का सामान चोरी हुआ है। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button