Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के थाना अतरौलिया क्षेत्र में बीजा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम बघौरा इनामपुर, थाना निजामाबाद निवासी राजेन्द्र (उम्र 66 वर्ष) ने थाना अतरौलिया के सिपारपट्टी निवासी सुनील कुमार (उम्र 37 वर्ष) पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, सुनील कुमार ने राजेन्द्र के दामाद शैलेश कुमार को दुबई में हेल्पर की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा दिया। अभियुक्त ने 50 हजार रुपये फोन पे के जरिए, दो बार 10-10 हजार रुपये और दो बार 15-15 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद शैलेश को मेडिकल के लिए गोरखपुर ले जाया गया और 14 नवंबर 2024 को दिल्ली ले जाकर 15 नवंबर को दुबई की फ्लाइट का झांसा दिया गया। हालांकि, सुनील दो दिन बाद शैलेश को दिल्ली में छोड़कर फरार हो गया।
प्रार्थी का दावा है कि सुनील ने उनके दामाद की मेहनत की कमाई हड़प ली और अब गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। राजेन्द्र ने बताया कि सुनील की यह आदत है और उसने कई लोगों को बीजा के नाम पर ठगा है। प्रार्थी ने 2 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button