काशी विद्यापीठ:खेल रैंकिंग में प्रदेश में पहला देश में 8वां एवं एम.बी.ए. श्रेणी में 13वां स्थान

डॉ शिव यादव
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को भारतीय संस्थान रैकिंग प्रणाली (आईआईआरएफ) द्वारा खेल गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश में पहला और देश में 8वां रैंक प्रदान किया गया है। वहीं, काशी विद्यापीठ के प्रबंधशास्त्र अध्ययन संस्थान को एम.बी.ए. श्रेणी में प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त हुआ। इण्डियन इंस्टीट्यूटनल रैंकिंग फ़्रेमवर्क देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में प्रत्येक वर्ष विभिन्न श्रेणियों में यह वार्षिक रैंकिंग जारी करती हैं। इस वर्ष जारी 2025 की गयी रैंकिंग सूची में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को स्पोर्ट्स रैंकिंग में प्रदेश में पहला और देश में 8वां स्थान मिला है। यह सूची केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय एवं निजी विश्वविद्यालयों को लेकर रैंकिंग सूची बनाया जाता है। गौरतलब है कि ऊपर के सभी सात संस्थान स्पोर्ट्स संस्थान है। इस दृष्टि से यदि देखा जाए तो काशी विद्यापीठ ने खेल के क्षेत्र में अपनी योग्यता को देश के उन संस्थानों को भी पीछे छोड़ दिया है, जो संस्थानें स्पोर्ट्स के लिए ही बनायें गये है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने क्रीड़ा परिषद एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि एवं गौरव का पल है। देश भर के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में आज खेल के प्रति जागरूकता तेजी में आयी है। हमारे विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रयास का परिणाम है कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के साथ साथ ही खेल गतिविधियों में भी अपनी योग्यता सिद्ध कर के देश एवं प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिवार के लोगों ने कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी को बधाई दी, जिसमें क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, सचिव डॉ. नवरत्न सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. रमाकांत, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, उप कुलसचिव हरीव चन्द व आनंद कुमार मौर्या, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. राधेश्याम, डॉ. सतीश कुशवाहा, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, राजेश राय, संजय कुमार राय आदि शामिल रहे।




