Slide 1
Slide 1
आगराक्राइम

10 किलो गांजे के साथ आगरा पुलिस ने पकड़े दो गांजा तस्कर

आकाश वर्मा
आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक बड़ी चोट करते हुए गांजा बेचने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शहर में पढ़ने वाले युवाओं और छात्रों को निशाना बनाकर गांजे की सप्लाई करते थे। इनके पास से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने दयालबाग स्थित पोइया घाट के पास से दोनों अभियुक्तों चंद्रपाल और गजेंद्र उर्फ ‘सेक्सी’ को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी यह गांजा उड़ीसा और विशाखापत्तनम से मंगवाते थे और आगरा के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों को बेचते थे। वो 7 हजार रुपये प्रति किलो में गांजा खरीदते थे और 9 हजार रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
डीसीपी के अनुसार, ये तस्कर खासतौर पर कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशे का आदी बना रहे थे। अब पुलिस उनकी बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि इनसे जुड़े अन्य नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button