Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

लखनऊ : पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा UPJEE(P) के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन 01 दिसम्बर से  

20 अप्रैल 2027 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन,मई 2027 के प्रथम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित (CBT) प्रवेश परीक्षा आयोजित होना संभावित,अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु प्रदेश के राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्थापित किए गए सहायता केंद्र

लखनऊ । संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्थापित समस्त राजकीय, अनुदानित, पी.पी.पी. एवं निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थाओं में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (ग्रुप-A, B, C, D, E, F, G, H, I, K, L एवं W) के प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड पर आधारित संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक UPJEE(P)-2027 के परिणाम और काउंसिलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jeecup.admissions.nic.in  पर आगामी 01 दिसम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2027 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर आधारित (CBT) प्रवेश परीक्षा का आयोजन माह मई 2027 के प्रथम सप्ताह में किया जाना संभावित है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन हेतु सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹300 प्रति आवेदन तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए ₹200 प्रति आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदन-पत्र में वांछित विवरण सावधानीपूर्वक अंकित करें और निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थाओं में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, पाठ्यक्रमों, परीक्षा प्रक्रिया, संबंधित सूचना पुस्तिका एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से जुड़ी विस्तृत जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button