Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक, सीडीओ ने हरी झंडी दिखा रथ को किया रवाना

गाजीपुर। बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता की शपथ भी दिलाई । बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर को बाल विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से बाल विवाह, अनाथ विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जनपद के सभी ब्लॉकों एवं ग्रामों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती सीमा पाठक, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी, जुनैद खान, बाल अधिकार सहयोगी (।ट।) तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के सभी यूनिट एवं नव भारतीय नारी विकास समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अपील की गई। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button