गाजीपुर : गुमशुदा मोबाइल वापस पाकर खिले धारकों के चेहरे

डॉ एके राय
गाजीपुर।जमानियां थाना पुलिस व सीसीटीएनएस टीम ने गुमशुदा 14 मोबाइल फोन की बरामदगी करने में सफल रही है। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 315000 रुपए बताई गई है। उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये थे,जिसके क्रम में थाना जमानियां पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 14 गुमशुदा/खोया हुआ मोबाइल की बरामदगी कर ली। पुलिस टीम ने रविवार 28 दिसम्बर 2025 को सभी बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में अनिल कन्नौजिया पुत्र दुखीराम निवासी हरपुर थाना जमानियां,सुलेमान राईनी पुत्र फत्तेमियां निवासी जमानियां, दरोगा पुत्र रूपनरायन निवासी महुजी थाना धीना,
चन्दौली, राहुल पुत्र रामनिवास निवासी बघरी थाना जमानियां, काजल यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी हरपुर थाना जमानियां, विनोद पुत्र श्रीनिवास निवासी मतसा थाना जमानियां, श्यामसुन्दर पुत्र लालमुनि निवासी भैदपुर थाना जमानिया,संदीप कुमार शर्मा पुत्र स्व. राकेश शर्मा निवासी नरियांव थाना जमानियां, बृजेश कुमार पुत्र ललिता यादव निवासी मतसा, अमित उर्फ सुमित तिवारी पुत्र सिद्धेश्वर नाथ निवासी जोगियामार थाना जमानियां, सरोज देवी पत्नी दुलारचन्द राम निवासी धुस्का थाना जमानियां, गुरूदेव पुत्र शिवमूरत निवासी सरूझा थाना जमानियां, अनिल कुमार सिंह पुत्र प्रेमप्रकाश कुशवाहा निवासी हरपुर थाना जमानियां और गुदर राम पुत्र फूलचन्द राम निवासी ग्राम हमीदपुर थाना जमानियां,गाजीपुर शामिल रहे। अपने गायब मोबाइल वापस पाकर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाले टीम में निरीक्षक रामसजन नागर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर,आरक्षीगण मुकुल मिश्रा, बृजेश कुमार, आयुष वर्मा तथा विनोद कुशवाहा थाना जमानियां जनपद गाजीपुर शामिल रहे।




