Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

Ghazipur News : बिहार में एनडीए की जीत पर नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Ghazipur News बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा नगर मंत्री ओमकार सेठ के नेतृत्व में नखास तिराहे पर आतिशबाजी व मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं  ने एक-दूसरे  को  मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। पूर्व नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ ने कहा कि यह बिहार की आम जनता की जीत है। कांग्रेस आरजेडी गठबंधन के नेताओं का झूठे आरोपों को बिहार की जनता ने नकार दिया। कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की जीत, तो झांकी है पश्चिम बंगाल अभी बाकी है। पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाहिद सुल्तान खान ने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ता के लिए विशाल जीत है। दोहरे शतक से एनडीए ने बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता ने झूठ को नकारते हुए विकास व सुशासन को चुना। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर महामंत्री हेमंत त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष दिनेश बिंद, नगर मंत्री ओमकार सेठ, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाहिद सुल्तान खान,गोपाल जी वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button