Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

वाराणसी:देवेंद्र कुमार किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर हुए मनोनीत

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी का विस्तार वाराणसी जनपद के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी।उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामभुवाल शुक्ला ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय  की संस्तुति किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की  घोषणा की है। इस कमेटी में जनपद  से जुड़े कई नेताओं को विशेष दायित्व सौंपा गया है। इनमें पासी देवेंद्र कुमार चौधरी को प्रदेश महासचिव के पद मनोनीत किया गया है।जनपद से पूर्वी प्रदेश के कांग्रेस कमेटी में इन नेता की नियुक्ति पर स्थानीय नेताओं  कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,  महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चोबे, युवा महानगर अध्यक्ष मयंक चौबे, कोऑर्डिनेटर विनीत चौबे, पूर्व पार्षद चौबे , प्रदेश प्रवक्ता संजय चौबे, प्रमोद वर्मा आदि लोग शामिल रहे ।सभी वरिष्ठ नेताओं  कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि किसान कांग्रेस का संगठन गांव–गांव तक मजबूत होगा और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष और तेज़ी से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button