Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने परखी सर्किल सारनाथ थानों की पुलिसिंग व्यवस्था

6 उत्कृष्ट रिक्रूट आरक्षियों को किया पुरस्कृत

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी  मोहित अग्रवाल ने थाना सारनाथ का निरीक्षण किया । इस दौरान वरुणा जोन के सर्किल सारनाथ के अंतर्गत आने वाले थानों में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की । पुलिस आयुक्त ने विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, प्रभावी जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर एवं तकनीकी पुलिसिंग के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं तथा आगन्तुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

साइबर एवं तकनीकी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश

पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से साइबर सुरक्षा, प्रतिबिम्ब एप, सीसीटीएनएस, आरटीसी, जेडएफडी, फॉरेंसिक जांच, साक्ष्य संकलन, सीडीआर एवं आईपीडीआर सहित तकनीकी विषयों की जानकारी ली तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। महिला पुलिसकर्मियों को शिक्षण संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता की नियमित जांच करने तथा कमियां पाए जाने पर संबंधित संस्थानों को नोटिस देने के निर्देश दिए गए। साथ ही शोहदों एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षी

पुलिस आयुक्त द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी 06 रिक्रूट आरक्षियों को ₹ 500-500 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन  राजेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन सुश्री लिपि नगायच सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button