एजुकेशनवाराणसी

देश के लिए 26/11 महत्वपूर्ण दिन-डा.एहतेशामुल हक़

हर्षोल्लास संग मना राष्ट्रीय संविधान दिवस

वाराणसी। विकासखंड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय गौराकलां में संविधान दिवस प्रिंसिपल आरती देवी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास संग मनाया गया। इस अवसर पर आरती देवी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान के बारे में जानकारियां दी। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई गई।

इस अवसर पर अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक ने भारतीय संविधान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए 26 नवम्बर का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि इसी दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों द्वारा संविधान के प्रति निष्ठा तथा सम्मान रखना है। वरिष्ठ अध्यापिका रेखा उपाध्याय ने कहा कि बीआर अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता है। भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। प्रिंसिपल आरती देवी, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक, रेखा उपाध्याय, सादिया तबस्सुम, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, त्रिलोकी प्रसाद सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button