
पहले दिन छात्राओं ने संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय में आज नवप्रवेशित एम.एफ.ए. छात्रों के लिए आयोजित छह दिवसीय दीक्षारम्भ (Orientation Programme) का शुभारम्भ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ. उत्तमा (संकाय प्रमुख, दृश्य कला संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) के दिशा-निर्देश मे, मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रो. मनीष अरोड़ा, प्रो. जस्मिन्दर कौर, डॉ. शांति स्वरूप सिन्हा, श्री के. सुरेश, डॉ. महेश सिंह, डॉ. ललित मोहन सोनी, डॉ. किरण गुप्ता, डॉ. मिथुन दत्ता, डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़ और डॉ. अमरेश कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित हुए। पहला व्याख्यान प्रो. मनीष अरोड़ा (विभागाध्यक्ष– व्यवहारिक कला विभाग, दृश्य कला संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) ने दृश्य कला संकाय के इतिहास को प्रस्तुत किया तथा दूसरा व्याख्यान डॉ. आशीष कुमार गुप्ता (छात्र सलाहकार), ने दृश्य कला संकाय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से सम्बंधित महात्वपूर्ण जानकारी को साझा किया।कार्यक्रम में सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संकाय के अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने किया। पहले दिन का समापन मौसिकी क्लब द्वारा प्रस्तुत एक आकर्षक सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम के साथ हुआ।




