Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:बाढ़ के पानी में डूबने से  महिला की मौत,पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भाँवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर गाँव मे आज रविवार को तड़के महिला की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता देवी (40) पत्नी अशोक यादव भोर में शौच करने गई थी ।
जब बहुत देर तक महिला वापस नही आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। तभी भागड़पुल के पास ग्रामीणों द्वारा एक शव देखी गई। परिजनों को सूचना मिली तो लोग पहुंच गये। चौकी प्रभारी शेरपुर को सूचना मिली।  घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से लाश को बहार निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा। जांच एवं पूछताछ जारी है।
चुंकि ग्रामवासी बाढ़ से पहले से ही भयभीत है और प्रकार की दु:खद घटना से गाँव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button