Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

वेलफेयर क्लब की स्वर लहरी में झूमे श्रोता 

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब की जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ की आगाज़ गायन प्रतियोगिता रविवार को नगर के संत कबीर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।  मधुर संगीत लहरी में लरजते स्वरों की गूंज और फागुनी अबीर गुलाल की मादकता के बीच प्रतियोगिता में 130 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास पैदा करने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत सत्यदेव दूबे एवं अजय यादव तथा निर्णायक मंडल को प्रत्यूष साहू, सत्य प्रकाश तिवारी एवं पवन कुमार पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल में श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पांडेय तथा लोक कलाकार अनिल वेदांती शामिल रहे। निर्णायकों ने सुर, ताल, उच्चारण और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया। प्रदर्शन के आधार पर जूनियर वर्ग में रजिया जहरा प्रथम, आद्या दूबे द्वितीय और नंदीश राय एवं तनिष्का प्रसाद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजू चौधरी प्रथम, अरविन्द चौहान द्वितीय और संजली राय एवं वाजिहा परवीन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के सफल संपादन एवं संचालन में पीजी कॉलेज टेरी के छात्रों ने विशेष सहयोग रह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button