Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

बाबा साहब के विचारों के बिना आदर्श भारत की कल्पना असंभव: प्रो समरेंद्र मिश्रा

एक लाख जरुरतमंद बच्चों में निःशुल्क बाँटी जाएगी कॉपी और कलम – साहित्य उन्नयन संघ

गाजीपुर। नगर के गौतम बुद्ध कॉलोनी स्थित साहित्य उन्नयन संघ के जिला कार्यालय पर अम्बेडकर जयंती की पूर्व सांध्य पर पी. जी. कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. समरेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। साहित्य उन्नयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान द्वारा अम्बेडकर के सपनों को पूर्ण रूप से साकार करने के लिए एक लाख गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों में राष्ट्रीय व्यापी अभियान चलाकर निःशुल्क कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री के वितरण की घोषणा की गयी।

संस्था द्वारा अभी तक विभिन्न जनपदों में लगभग छः हजार बच्चों में उक्त सामग्री बाँटी जा चुकी है। मुख्य वक्ता डॉ. समरेंद्र मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहेब के विचारों को समाहित किये बिना आदर्श भारत की कल्पना असंभव है। डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि अम्बेडकर जी संविधान के साथ – साथ समाज के भी निर्माता हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद राय ने अम्बेडकर जी को भारत का एक अनमोल रत्न बताया। वही कवियों ने भी अपने काव्य पाठ से खूब वाहवाही लूटी। कवि चेतन ग्रामीण ने मुजदूरों के प्रति ध्यान खींचते हुए सुनाया- जितना श्रम करता मजदूर दाम नहीं मिलता भरपूर।

डॉ. राम अवध सिंह कुशवाहा ने अपनी चमचाशन कविता के माध्यम से समाज में हो रहे शोषण पर प्रकाश डाला। सलमान सईद ने समाज में व्याप्त भ्रस्ट्राचार को देश का दीमक बताया। बाल कवयित्री नंदिता द्वारा समाज में बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर एक अति मार्मिक कविता पढ़ी गयी।कार्यक्रम का संचालन साहित्य उन्नयन संघ गाजीपुर इकाई के जिला महामंत्री सुजीत कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नंदिनी सिंह, शशिकला, कुमारी सलोनी, समाजसेवी अशोक सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button