गाजीपुर
गाजीपुर : निरीक्षक अशेष नाथ सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक

डॉ एके राय / गाजीपुर। जिला पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को विभागीय प्रोन्नति मिलने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा द्वारा निरीक्षक 982666052 अशेष नाथ सिंह को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक में पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उन्हें जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी मौजूद रहे।



